विज्ञापन • ADVERTISEMENT
होम/मनोरंजन/वीडियो: बिग बॉस के घर की 'रहस्यमयी आंख' के पीछे की कहानी, जॉर्ज ऑरवेल की किताब से लेकर गर्लफ्रेंड की तस्वीर तक का है कनेक्शन
मनोरंजनपढ़ने में समय: 4 मिनट

वीडियो: बिग बॉस के घर की 'रहस्यमयी आंख' के पीछे की कहानी, जॉर्ज ऑरवेल की किताब से लेकर गर्लफ्रेंड की तस्वीर तक का है कनेक्शन

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' की पहचान यानी उसकी प्रतिष्ठित 'आंख' के पीछे एक बेहद दिलचस्प इतिहास छिपा है। यह कॉन्सेप्ट ब्रिटिश लेखक जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास '1984' और एक डिजाइनर की गर्लफ्रेंड की तस्वीर से जुड़ा हुआ है।
✍️
सिनेमा एवं मनोरंजन डेस्क, द फ्रीलांस
सिनेमा व संस्कृति डेस्क•15 अक्टूबर 2026 • अपडेटेड•42
🌐Read in English →
शेयर करें:
वीडियो: बिग बॉस के घर की 'रहस्यमयी आंख' के पीछे की कहानी, जॉर्ज ऑरवेल की किताब से लेकर गर्लफ्रेंड की तस्वीर तक का है कनेक्शन
📷 वीडियो: बिग बॉस के घर की 'रहस्यमयी आंख' के पीछे की कहानी, जॉर्ज ऑरवेल की किताब से लेकर गर्लफ्रेंड की तस्वीर तक का है कनेक्शन — मुख्य घटनाक्रमफोटो साभार: रॉयटर्स / एजेंसीज़ / सोशल मीडिया

खबर की बड़ी बातें (Key Highlights)

  • शो के 'बिग ब्रदर' कॉन्सेप्ट की जड़ें ब्रिटिश लेखक जॉर्ज ऑरवेल के प्रसिद्ध उपन्यास '1984' से जुड़ी हैं।
  • बिग ब्रदर के लोगो में इस्तेमाल की गई 'आंख' का डिजाइन डिजाइनर डेनियल ईटॉक की गर्लफ्रेंड की तस्वीर से प्रेरित था।
  • साल 1999 में नीदरलैंड्स की कंपनी एंडेमोल ने इस रियलिटी शो की शुरुआत की थी, जो आज दुनियाभर में लोकप्रिय है।

टीवी के सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में कौन किसकी पीठ पीछे बुराई कर रहा है, किसकी किससे दुश्मनी है और कौन किसके साथ मिलकर खेल बदलने की तैयारी कर रहा है, यह सब देखना दर्शकों को हमेशा से पसंद आता है। लेकिन इस पूरे खेल का सेंटर प्वॉइन्ट है शो का लोगो यानी 'आंख', जिसकी जड़ें 1949 में पब्लिश एक ऐतिहासिक किताब से जुड़ी हैं। आखिर कैसे एक चर्चित किताब का कॉन्सेप्ट एंटरटेनमेंट की दुनिया तक पहुंचा और बिग बॉस के लोगो की आंख के पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं।

जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास '1984' से आया आइडिया

इस कहानी की शुरुआत ब्रिटिश लेखक जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास '1984' से होती है। 1949 में पब्लिश यह उपन्यास एक काल्पनिक तानाशाही व्यवस्था की तस्वीर पेश करता है, जहां सरकार नागरिकों की जिंदगी पर लगातार नजर रखती है। उपन्यास की दुनिया 'ओशिनिया' में सत्ताधारी पार्टी का सबसे बड़ा प्रतीक 'बिग ब्रदर' है। शहर की दीवारों पर उसके पोस्टर लगे हैं और उन पर लिखा है 'Big Brother is watching you' यानी बिग ब्रदर तुम्हें देख रहा है। यह वाक्य महज एक चेतावनी नहीं, बल्कि सत्ता की ताकत और उसके सामने व्यक्ति की बेबसी का प्रतीक है। घरों में लगे टेलीस्क्रीन के जरिए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी, जिससे वे हर वक्त इस आशंका में जीते थे कि कोई उन्हें देख रहा है।

ऑरवेल ने इस काल्पनिक दुनिया के जरिए सत्ता, प्रचार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर नियंत्रण के खतरों को सामने रखा था। वक्त के साथ 'बिग ब्रदर' नाम साहित्य से निकलकर आम बोलचाल में भी निगरानी करने वाली ताकत के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल होने लगा। साल 1999 में नीदरलैंड्स के एक प्रोड्यूसर जॉन डी मोल की कंपनी 'एंडेमोल' ने इसी नाम से एक रियलिटी शो शुरू किया, जहां कुछ लोगों को एक घर में साथ रखा गया और कैमरे उनकी हर गतिविधि को रिकॉर्ड करने लगे।

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

ऐसे तैयार हुआ था शो का आइकॉनिक लोगो

ब्रिटेन में शो के पहले सीजन के दौरान भी आंख का लोगो इस्तेमाल हुआ था, लेकिन दूसरे सीजन के लिए तैयार किया गया लोगो इसकी स्थायी पहचान बन गया। साल 2001 में चैनल 4 ने डिजाइनर डेनियल ईटॉक को शो की नई विजुअल पहचान तैयार करने की जिम्मेदारी दी। ईटॉक ने काली-सफेद रेखाओं के बीच आंख को उभारा, जिससे ऐसा लोगो बना जो देखने के साथ-साथ घूरने का अहसास भी कराता था।

इस लोगो की सबसे दिलचस्प बात इसके असली स्ट्रक्चर से जुड़ी हुई है। डिजाइनर डेनियल ईटॉक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें आंख के स्ट्रक्चर का आइडिया अपनी गर्लफ्रेंड की एक तस्वीर से आया था। उन्होंने एक दिन उसे दांत साफ करते हुए चुपके से कैमरे में कैद किया था। अचानक तस्वीर खींचे जाने से वह चौंक गई थी और उसकी आंखें पूरी खुली हुई थीं। ईटॉक को इसी तस्वीर के जरिए शो के लोगो के कॉन्सेप्ट को मजबूती मिली। आगे चलकर बिग ब्रदर और भारत के 'बिग बॉस' के हर सीजन में आंख को नए रंग, आकार और बनावट के साथ पेश किया गया, लेकिन इसकी मूल पहचान हमेशा बरकरार रही।

डिस्क्लेमर एवं साभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।

प्रायोजित • SPONSORED
❤️
100% पाठक समर्थित मीडिया

निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता को आपका साथ चाहिए

द फ्रीलांस बिना किसी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव के जनसरोकार की खबरें आप तक पहुँचाता है। आपका छोटा सा योगदान भी हमारी स्वतंत्रता की ताकत है।

संबंधित खबरें

वीडियो: पैपराजी के बैक-शॉट विवाद पर भड़के सलमान खान, बोले- कुछ अभिनेत्रियां खुद पैसे देकर खिंचवाती हैं ऐसी तस्वीरें

वीडियो: पैपराजी के बैक-शॉट विवाद पर भड़के सलमान खान, बोले- कुछ अभिनेत्रियां खुद पैसे देकर खिंचवाती हैं ऐसी तस्वीरें

बिग बॉस के घर में बुरी तरह फ्लॉप हुईं बादशाह की एक्स वाइफ, न गेम दिखा न कोई मुद्दा!

बिग बॉस के घर में बुरी तरह फ्लॉप हुईं बादशाह की एक्स वाइफ, न गेम दिखा न कोई मुद्दा!

पैसों की तंगी ने नोरा फतेही को पहुंचाया था 'बिग बॉस', एक मास्टरस्ट्रोक शर्त ने बदल दी किस्मत

पैसों की तंगी ने नोरा फतेही को पहुंचाया था 'बिग बॉस', एक मास्टरस्ट्रोक शर्त ने बदल दी किस्मत

वीडियो: 'टूटे हुए घर से आती हूं...', पेरेंट्स के तलाक और बचपन के ट्रॉमा पर छलका मशहूर हस्तियों की बेटी का दर्द

वीडियो: 'टूटे हुए घर से आती हूं...', पेरेंट्स के तलाक और बचपन के ट्रॉमा पर छलका मशहूर हस्तियों की बेटी का दर्द

रीति तिवारी की अमर्यादित टिप्पणियों पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान करने की भी एक सीमा होती है

रीति तिवारी की अमर्यादित टिप्पणियों पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान करने की भी एक सीमा होती है

सुनील पाल का बड़ा हमला: बोले- 'बिग बॉस' में सिर्फ सलमान खान की गुलामी करने वालों को मिलती है एंट्री

सुनील पाल का बड़ा हमला: बोले- 'बिग बॉस' में सिर्फ सलमान खान की गुलामी करने वालों को मिलती है एंट्री

सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी आरजे ने मांगी कटरीना कैफ से माफी, बॉडी शेमिंग पर कही यह बात

सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी आरजे ने मांगी कटरीना कैफ से माफी, बॉडी शेमिंग पर कही यह बात

वीडियो: रियलिटी शो में प्रतियोगी ने की सारी हदें पार, कान में थूकने और भद्दी हरकतों पर भड़के सितारे और दर्शक

वीडियो: रियलिटी शो में प्रतियोगी ने की सारी हदें पार, कान में थूकने और भद्दी हरकतों पर भड़के सितारे और दर्शक

✍️

सिनेमा एवं मनोरंजन डेस्क, द फ्रीलांस

सत्यापित संपादकीय डेस्क

सिनेमा, ओटीटी, कला एवं सेलिब्रिटी जगत टीम

द फ्रीलांस की मनोरंजन डेस्क भारतीय सिनेमा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, संगीत और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हर खबर, निष्पक्ष फिल्म समीक्षाएं और कलाकारों के विशेष संदर्भों को बिना किसी पीआर या सनसनीखेज हाइप के पाठकों तक पहुँचाती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

TAP TO VIEW

‘bigg boss’ व मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

वीडियो: पैपराजी के बैक-शॉट विवाद पर भड़के सलमान खान, बोले- कुछ अभिनेत्रियां खुद पैसे देकर खिंचवाती हैं ऐसी तस्वीरेंENTERTAINMENT

वीडियो: पैपराजी के बैक-शॉट विवाद पर भड़के सलमान खान, बोले- कुछ अभिनेत्रियां खुद पैसे देकर खिंचवाती हैं ऐसी तस्वीरें

12 अक्टू॰24
बिग बॉस के घर में बुरी तरह फ्लॉप हुईं बादशाह की एक्स वाइफ, न गेम दिखा न कोई मुद्दा!ENTERTAINMENT

बिग बॉस के घर में बुरी तरह फ्लॉप हुईं बादशाह की एक्स वाइफ, न गेम दिखा न कोई मुद्दा!

26 सित॰58
पैसों की तंगी ने नोरा फतेही को पहुंचाया था 'बिग बॉस', एक मास्टरस्ट्रोक शर्त ने बदल दी किस्मतENTERTAINMENT

पैसों की तंगी ने नोरा फतेही को पहुंचाया था 'बिग बॉस', एक मास्टरस्ट्रोक शर्त ने बदल दी किस्मत

20 सित॰51
वीडियो: 'टूटे हुए घर से आती हूं...', पेरेंट्स के तलाक और बचपन के ट्रॉमा पर छलका मशहूर हस्तियों की बेटी का दर्दENTERTAINMENT

वीडियो: 'टूटे हुए घर से आती हूं...', पेरेंट्स के तलाक और बचपन के ट्रॉमा पर छलका मशहूर हस्तियों की बेटी का दर्द

7 अक्टू॰49
रीति तिवारी की अमर्यादित टिप्पणियों पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान करने की भी एक सीमा होती हैENTERTAINMENT

रीति तिवारी की अमर्यादित टिप्पणियों पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान करने की भी एक सीमा होती है

29 सित॰19
सुनील पाल का बड़ा हमला: बोले- 'बिग बॉस' में सिर्फ सलमान खान की गुलामी करने वालों को मिलती है एंट्रीENTERTAINMENT

सुनील पाल का बड़ा हमला: बोले- 'बिग बॉस' में सिर्फ सलमान खान की गुलामी करने वालों को मिलती है एंट्री

18 अक्टू॰47
सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी आरजे ने मांगी कटरीना कैफ से माफी, बॉडी शेमिंग पर कही यह बातENTERTAINMENT

सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी आरजे ने मांगी कटरीना कैफ से माफी, बॉडी शेमिंग पर कही यह बात

22 सित॰46
वीडियो: रियलिटी शो में प्रतियोगी ने की सारी हदें पार, कान में थूकने और भद्दी हरकतों पर भड़के सितारे और दर्शकENTERTAINMENT

वीडियो: रियलिटी शो में प्रतियोगी ने की सारी हदें पार, कान में थूकने और भद्दी हरकतों पर भड़के सितारे और दर्शक

14 अक्टू॰45
विज्ञापन • ADVERTISEMENT
प्रायोजित • SPONSORED