रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही इसी पौराणिक कथा पर आधारित एक और फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। हम बात कर रहे हैं ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की, जिसमें अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और रजनीश दुग्गल अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले इसके एक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पोस्टर में दिखी ऐसी गलती, यूजर्स ने लिए जमकर मजे
फिल्म रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने दूसरे किरदारों से पर्दा उठाते हुए एक नया पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में सुग्रीव के किरदार को पेश किया गया था। हालांकि, पोस्टर में पीछे नजर आ रहे एक शख्स की एक छोटी सी लापरवाही ने सोशल मीडिया यूजर्स का तुरंत ध्यान खींच लिया।
बस फिर क्या था, इंटरनेट की जनता ने इस गलती को तुरंत पकड़ लिया और फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछने लगे कि आखिर त्रेतायुग के समय में चश्मा कहां से आ गया? एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "चश्मा तो एडिट कर देते यार, थोड़ी तो शर्म कर लो भाई।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "त्रेतायुग में चश्मा कौन लगाता है भाई?" फिल्म के पोस्टर की यह छोटी सी गलती अब इंटरनेट पर मीम्स और चर्चा का मुख्य विषय बन गई है।
संबंधित खबरें
अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर भी हुआ था विवाद
वैसे ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की चर्चा सिर्फ इस चश्मे वाले वाकये की वजह से नहीं हो रही है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही इसकी स्टार कास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है। खासकर, माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अंजलि को लोग मुख्य तौर पर उनके वायरल वीडियो और ‘कच्चा बादाम’ गाने पर किए गए डांस के जरिए जानते हैं।
जब उन्हें सीधे माता सीता के रूप में पर्दे पर देखा गया, तो दर्शकों का एक वर्ग इस फैसले से काफी हैरान नजर आया और सवाल खड़े किए। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने इन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी और कहा था कि उन्होंने अपनी तरफ से इस किरदार को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से निभाया है, बाकी फैसला अब जनता के हाथ में है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।







