बुर्ज खलीफा... दुबई की पहचान और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग दुबई पहुंचते हैं, लेकिन इसी इमारत में कुछ लोग ऐसे भी रहते हैं, जिनके लिए 828 मीटर ऊंचा यह टावर रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। आखिर ये लोग कौन हैं? उनके पास कितनी दौलत होती है कि वे यहां करोड़ों रुपये का फ्लैट खरीद या किराये पर ले सकें? और सबसे बड़ा सवाल- एक आम अपार्टमेंट के मुकाबले बुर्ज खलीफा में रहने वालों को ऐसी कौन-सी सुविधाएं मिलती हैं, जिनके लिए लोग यहां करोड़ों रुपये खर्च करते हैं?
लग्जरी लाइफस्टाइल और 24 घंटे कंसीयर्ज सर्विस
यहां रहने वालों की जिंदगी किसी आम अपार्टमेंट जैसी नहीं है। 24 घंटे कंसीयर्ज सर्विस, स्विमिंग पूल, जिम, लाउंज और दुबई मॉल तक सीधी पहुंच जैसी सुविधाएं इसे एक लग्जरी होटल जैसा अनुभव देती हैं। कंसीयर्ज सर्विस का मतलब ऐसी पर्सनल सर्विस है, जिसमें बिल्डिंग का स्टाफ वहां रहने वाले लोगों के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करता है। उदाहरण के लिए, एक पुराने रेजिडेंट ने खलीज टाइम्स को बताया था कि कंसीयर्ज उनकी कार को पार्किंग से निकालकर रिसेप्शन पर तैयार रखता था। बिल्डिंग में एटीएम, जिम और सुपरमार्केट जैसी सुविधाएं भी अंदर ही मौजूद हैं।
Living at the top of the world. A glimpse inside the luxury lifestyle of Burj Khalifa residents. #BurjKhalifa pic.twitter.com/example
— Luxury Living (@TheFreelance_In) January 1, 2026
जिम और स्विमिंग पूल के लिए नीचे जाने की जरूरत नहीं
बुर्ज खलीफा के 43वें और 76वें लेवल पर स्काई लॉबी हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन जगहों पर स्विमिंग पूल, जकूजी, फिटनेस सुविधाएं और मनोरंजन के लिए कमरे मौजूद हैं। यानी यहां रहने वाले व्यक्ति के लिए फिटनेस और मनोरंजन के लिए रोज किसी दूसरी बिल्डिंग में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा, बुर्ज खलीफा की सबसे खास सुविधाओं में इसकी प्राइम लोकेशन भी शामिल है, जहाँ से दुबई मॉल तक सीधी पहुंच मिलती है। इसका मतलब है कि शॉपिंग और रेस्टोरेंट तक पहुंचना यहां के निवासियों के लिए बेहद आसान है।
कितने करोड़ का मिलता है यहां फ्लैट?
बुर्ज खलीफा में फ्लैट की कीमत फ्लैट के आकार, मंजिल और व्यू पर निर्भर करती है। दुबई लैंड डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, यहां 1-बेडरूम अपार्टमेंट की कीमत 6 करोड़ से 8 करोड़ रुपये तक होती है, जबकि बड़े 4-बेडरूम लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमत 54 करोड़ रुपये से भी अधिक तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि यहां दुनिया भर के अमीर कारोबारी और निवेशक घर बसाना पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।
नेशनल डेस्क, द फ्रीलांस
सत्यापित संपादकीय डेस्कराजनीतिक, नीतिगत एवं राष्ट्रीय सरोकार रिपोर्टिंग टीम
द फ्रीलांस की राष्ट्रीय संपादकीय डेस्क देश की राजनीति, संसद, नीतिगत फैसलों, केंद्रीय योजनाओं और जनसरोकार से जुड़े बड़े मुद्दों पर 24/7 निष्पक्ष, तथ्यपरक और खोजी रिपोर्टिंग करती है। यह टीम दोहरे तथ्य-सत्यापन के कठोर सिद्धांतों का पालन करती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।
हर 5 दिन में एक मंजिल चढ़ रहा है आसमान छूने वाला जेद्दा टॉवर, बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय
अगली खबरयूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर हुए हमलों में 4 बच्चों समेत 19 की मौत
संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

आज के टॉप 5 देसी चुटकुले: दिनभर का तनाव दूर कर देंगे ये जोक्स (8 अक्टूबर 2026)

पप्पू और मास्टरजी के 5 मजेदार किस्से: क्लासरूम में ठहाके (8 अक्टूबर 2026)

पति-पत्नी के 5 धमाकेदार जोक्स: पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी (8 अक्टूबर 2026)

हंसगुल्ले: संता-बंता के 5 सबसे मजेदार और लोटपोट करने वाले चुटकुले (8 अक्टूबर 2026)
‘बुर्ज खलीफा’ व अंतर्राष्ट्रीय से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें
INTERNATIONALहर 5 दिन में एक मंजिल चढ़ रहा है आसमान छूने वाला जेद्दा टॉवर, बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय
INTERNATIONALयूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर हुए हमलों में 4 बच्चों समेत 19 की मौत
INTERNATIONALईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, अमेरिकी सेना को तैयार रहने का आदेश, नेतन्याहू से की फोन पर बात
INTERNATIONALवैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को दिया गया फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार, न्यूट्रिनो की खोज के लिए मिला सम्मान
INTERNATIONALजब इस्लामाबाद के आसमान में भारतीय जेट ने धमाके किए: ढाका, श्रीलंका से मालदीव तक; भारतीय वायुसेना की बहादुरी...
INTERNATIONALअवैध रूप से भारत आए 18 बांग्लादेशी गुवाहाटी में पकड़े गए, असम पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दबोचा
INTERNATIONALजर्मनी के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार, गुप्त दस्तावेज के लिए दिए थे पैसे
INTERNATIONAL