नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संवैधानिक कार्यालयों में 2536 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयोग के 4 बड़े नियम बदलाव
1. आवेदन के समय लाइव वेबकैम फोटो अनिवार्य की गई है, पुरानी पासपोर्ट फोटो अब मान्य नहीं होगी। 2. टियर-1 और टियर-2 दोनों चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। 3. टाइपिंग टेस्ट उसी दिन कंप्यूटर पर लिया जाएगा। 4. पदों का वरीयता विकल्प (Option-cum-Preference) परिणाम से ठीक पहले ऑनलाइन मांगा जाएगा।




