विज्ञापन • ADVERTISEMENT
होम/लाइफस्टाइल/कबाड़ में धूल फांक रही थी 300 साल पुरानी दुर्लभ मूर्ति, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
लाइफस्टाइलपढ़ने में समय: 3 मिनट

कबाड़ में धूल फांक रही थी 300 साल पुरानी दुर्लभ मूर्ति, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इंग्लैंड के एक कबाड़ यार्ड में करीब 300 साल पुरानी संगमरमर की मूर्ति मिली है, जिसे इतालवी मूर्तिकार पिएत्रो ब्राची ने बनाया था. महज 35 हजार रुपये में खरीदी गई इस मूर्ति की कीमत अब नीलामी में 11 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है.
✍️
लाइफस्टाइल एवं स्वास्थ्य डेस्क, द फ्रीलांस
स्वास्थ्य व वेलनेस डेस्क•7 अक्टूबर 2026 • अपडेटेड•28
🌐Read in English →
शेयर करें:
कबाड़ में धूल फांक रही थी 300 साल पुरानी दुर्लभ मूर्ति, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
📷 कबाड़ में धूल फांक रही थी 300 साल पुरानी दुर्लभ मूर्ति, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश — मुख्य घटनाक्रमफोटो साभार: रॉयटर्स / एजेंसीज़ / सोशल मीडिया

खबर की बड़ी बातें (Key Highlights)

  • इंग्लैंड के एक कबाड़ यार्ड में मिली 300 साल पुरानी संगमरमर की दुर्लभ मूर्ति.
  • इस मूर्ति को रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन से जुड़े मूर्तिकार पिएत्रो ब्राची ने 1730 के दशक में बनाया था.
  • महज 400 डॉलर (लगभग 35 हजार रुपये) में खरीदी गई यह मूर्ति अब नीलामी में 11 लाख रुपये तक बिक सकती है.

कभी-कभी कबाड़ में पड़ी कोई पुरानी चीज ऐसी निकल आती है, जिसकी असली कीमत का अंदाजा उसे देखने वाले को भी नहीं होता. इंग्लैंड में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कबाड़ और पुरानी चीजों के सामान वाले यार्ड में करीब 300 साल पुरानी संगमरमर की मूर्ति मिली है.

खास बात ये है कि इसे इटली के मशहूर मूर्तिकार पिएत्रो ब्राची ने बनाया था, जो रोम के प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन से भी जुड़े हुए थे. अब यही मूर्ति नीलामी में करीब 11 लाख रुपये तक की कीमत हासिल कर सकती है.

कबाड़ के यार्ड में मिली दुर्लभ मूर्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला विल्टशायर का है. यहां एक कलेक्टर की नजर एक पुराने सामान के यार्ड में रखी करीब 27 इंच ऊंची मूर्ति पर पड़ी. पहली नजर में यह सिर्फ एक पुरानी संगमरमर की मूर्ति जैसी लग रही थी, लेकिन जब इसके बारे में जांच की गई तो इसकी कहानी बेहद खास निकली.

यह मूर्ति पोप क्लेमेंट XII की है और इसे इतालवी मूर्तिकार पिएत्रो ब्राची ने बनाया था. माना जाता है कि यह मूर्ति 1730 के दशक में तैयार की गई थी. यानी यह करीब तीन सदियों पुरानी है.

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

वीडियो: फैशन शो में ड्यूटी दे रहा था शख्स, एक वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी किस्मत; रातों-रात बन गया मॉडल

वीडियो: फैशन शो में ड्यूटी दे रहा था शख्स, एक वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी किस्मत; रातों-रात बन गया मॉडल

वीडियो: इंटरनेट पर वायरल हुआ यह पेचीदा ऑप्टिकल इल्यूजन, तस्वीर में छिपे '8' को ढूंढने में अच्छे-अच्छों का चकराया सिर

वीडियो: इंटरनेट पर वायरल हुआ यह पेचीदा ऑप्टिकल इल्यूजन, तस्वीर में छिपे '8' को ढूंढने में अच्छे-अच्छों का चकराया सिर

वीडियो: जाम से बचना है तो दुबई के इस शख्स से सीखें ट्रैफिक सेंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो: जाम से बचना है तो दुबई के इस शख्स से सीखें ट्रैफिक सेंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो: देहाती अंदाज में फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने वाली महिला हुई वायरल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया वीडियो

वीडियो: देहाती अंदाज में फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने वाली महिला हुई वायरल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया वीडियो

वीडियो: विदेशी धरती का वीआईपी जब भारत की सड़कों पर चलाने लगा ऑटो, सादगी देख चकरा गया लोगों का माथा

वीडियो: विदेशी धरती का वीआईपी जब भारत की सड़कों पर चलाने लगा ऑटो, सादगी देख चकरा गया लोगों का माथा

वीडियो: शादी की खुशियों के बीच अचानक झुकी वेन्यू की छत, कुर्सियां लेकर दौड़े गेस्ट तो देखने लगे लोग

वीडियो: शादी की खुशियों के बीच अचानक झुकी वेन्यू की छत, कुर्सियां लेकर दौड़े गेस्ट तो देखने लगे लोग

ट्रेवी फाउंटेन से भी है गहरा कनेक्शन

पिएत्रो ब्राची 18वीं सदी के रोम के बड़े मूर्तिकारों में गिने जाते थे. उनका नाम रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन से भी जुड़ा है. ऐसे में उनके हाथों से बनी किसी दुर्लभ मूर्ति का मिलना कला और इतिहास, दोनों लिहाज से बड़ी खोज मानी जा रही है.

ब्राची को रोमन सीनेट ने पोप क्लेमेंट XII का कांस्य चित्र बनाने की जिम्मेदारी दी थी. यह पोप की ओर से कैपिटोलिन म्यूजियम को दिए गए योगदान की याद में बनाया जाना था.

400 डॉलर में खरीदी, अब मिल रहे हैं लाखों

सबसे दिलचस्प बात इस मूर्ति की कीमत को लेकर है. जिस मूर्ति को एक समय कबाड़ के यार्ड में रखा गया था, उसे शुरुआती तौर पर सिर्फ 400 डॉलर यानी करीब 35 हजार रुपये में खरीदा गया था.

अब यही मूर्ति नीलामी में 6,635 से 13,270 डॉलर यानी करीब 5.8 लाख से 11.7 लाख रुपये तक में बिकने का अनुमान है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि 18वीं सदी की इतनी दुर्लभ संगमरमर की मूर्ति का सामने आना अपने आप में बड़ी बात है.

यानी जिस मूर्ति को लंबे समय तक एक कबाड़ यार्ड में पड़े पुराने सामान का हिस्सा समझा गया, वह असल में करीब 300 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर निकली.

डिस्क्लेमर एवं साभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।

द फ्रीलांस पत्रकारिता नीति (Editorial Commitment):हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की गई है।
✍️

लाइफस्टाइल एवं स्वास्थ्य डेस्क, द फ्रीलांस

सत्यापित संपादकीय डेस्क

स्वास्थ्य, वेलनेस, पोषण व जीवनशैली टीम

द फ्रीलांस की लाइफस्टाइल और हेल्थ डेस्क चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रमाणित शोध पत्रों और स्वास्थ्य एजेंसियों के दिशा-निर्देशों के आधार पर सटीक और उपयोगी स्वास्थ्य परामर्श व जीवनशैली की खबरें प्रस्तुत करती है।

❤️
100% पाठक समर्थित मीडिया

निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता को आपका साथ चाहिए

द फ्रीलांस बिना किसी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव के जनसरोकार की खबरें आप तक पहुँचाता है। आपका छोटा सा योगदान भी हमारी स्वतंत्रता की ताकत है।

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

TAP TO VIEW

संबंधित खबरें (Related Articles)

वीडियो: फैशन शो में ड्यूटी दे रहा था शख्स, एक वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी किस्मत; रातों-रात बन गया मॉडलLIFESTYLE

वीडियो: फैशन शो में ड्यूटी दे रहा था शख्स, एक वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी किस्मत; रातों-रात बन गया मॉडल

7 अक्टू॰34
वीडियो: इंटरनेट पर वायरल हुआ यह पेचीदा ऑप्टिकल इल्यूजन, तस्वीर में छिपे '8' को ढूंढने में अच्छे-अच्छों का चकराया सिरLIFESTYLE

वीडियो: इंटरनेट पर वायरल हुआ यह पेचीदा ऑप्टिकल इल्यूजन, तस्वीर में छिपे '8' को ढूंढने में अच्छे-अच्छों का चकराया सिर

7 अक्टू॰27
वीडियो: जाम से बचना है तो दुबई के इस शख्स से सीखें ट्रैफिक सेंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोLIFESTYLE

वीडियो: जाम से बचना है तो दुबई के इस शख्स से सीखें ट्रैफिक सेंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

7 अक्टू॰48
वीडियो: देहाती अंदाज में फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने वाली महिला हुई वायरल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया वीडियोLIFESTYLE

वीडियो: देहाती अंदाज में फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने वाली महिला हुई वायरल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया वीडियो

7 अक्टू॰43
वीडियो: विदेशी धरती का वीआईपी जब भारत की सड़कों पर चलाने लगा ऑटो, सादगी देख चकरा गया लोगों का माथाLIFESTYLE

वीडियो: विदेशी धरती का वीआईपी जब भारत की सड़कों पर चलाने लगा ऑटो, सादगी देख चकरा गया लोगों का माथा

7 अक्टू॰50
वीडियो: शादी की खुशियों के बीच अचानक झुकी वेन्यू की छत, कुर्सियां लेकर दौड़े गेस्ट तो देखने लगे लोगLIFESTYLE

वीडियो: शादी की खुशियों के बीच अचानक झुकी वेन्यू की छत, कुर्सियां लेकर दौड़े गेस्ट तो देखने लगे लोग

7 अक्टू॰34
विज्ञापन • ADVERTISEMENT