इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई सफर को महंगा कर दिया है। विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।