इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
महाराष्ट्र में चीनी मिलों का पेराई सत्र 150-180 दिनों से घटकर महज 90 दिनों में सिमटने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने चीनी आयुक्तालय और सहकारी बैंकों से एक महीने के भीतर व्यावहारिक रिपोर्ट मांगी है, वहीं केंद्र ने भी चीनी कीमतों को थामने के लिए स्टॉक सीमा तय कर दी है।