इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
फिल्म 'हनुमान अंश' का लोकप्रिय भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' अब विदेशों में भी धूम मचा रहा है। अमेरिका के एक जियोलॉजिस्ट और कीर्तनकार एलेक सोडरबर्ग ने एकतारा बजाते हुए इस भजन को बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।