इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय रेलवे ने इंजीनियरिंग का एक और बेजोड़ नमूना पेश करते हुए जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज और देश के पहले केबल-स्टेड अंजी ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल स्पीड ट्रायल पूरा किया। इस दौरान ट्रेन ने 1178 फीट की ऊंचाई पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।