इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। इस अहम जिम्मेदारी के साथ ही पार्टी प्रमुख ने उन्हें संगठन के दो अनुभवी सीनियर नेताओं के कार्यशैली से सीखने की विशेष सलाह दी है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के जनाधार को मजबूत किया जा सके।