इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित होने वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका वाली यह डार्क कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर फिल्म वर्तमान में प्लेटफॉर्म की टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर काबिज हो गई है।