इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। मनचलों और हमलावरों ने बीच-बचाव करने वाले 21 वर्षीय युवक हनी चौधरी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।