इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फैनन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ वोटर लिस्ट संशोधन मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था।