इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश के तकनीकी छात्रों को एक ही मंच पर करियर के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए केंद्रीय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पोर्टल से लाखों छात्र जुड़ चुके हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग अब इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देश-दुनिया की बड़ी कंपनियों को जोड़ने की मुहिम तेज कर रहा है ताकि युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खुल सकें।