इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य गठन के 26 साल बाद पहली बार चंपावत के बनबसा में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भारी बढ़ोतरी, भूमि नियमितीकरण की समय सीमा बढ़ाने और कुक्कुट पालकों के लिए सब्सिडी सहित करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।