इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दिल्ली में आगामी 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। पार्टी नेताओं का दावा है कि सरकार उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून जैसे सख्त प्रावधानों के तहत हिरासत में लेने की साजिश रच रही है। इसके बावजूद नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और आंदोलन तय समय पर ही आगे बढ़ेगा।