इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश के कानपुर में इमरजेंसी सेवा से जुड़े एक पुलिस उपनिरीक्षक की करतूत ने महकमे को शर्मसार कर दिया है। सादे कपड़ों में सड़क पर लोगों के साथ अभद्रता करने और हंगामा मचाने का वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।