इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने दिग्गज फूड कंपनी नेस्ले के लो-फैट डेयरी व्हाइटनर को घटिया और असुरक्षित करार दिया है। नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल से लिए गए इस उत्पाद के सैंपल के लैब टेस्ट में फेल होने के बाद नियामक ने इसकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।