इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 50 वर्षीय मां को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी। अदालत ने डीएनए और फिंगरप्रिंट जैसे पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है, हालांकि सुनवाई के दौरान आरोपी का पिता अपने बयान से मुकर गया था।