इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीर तैयार करने और उसे सार्वजनिक रूप से फैलाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पीड़िता ने सीजेपी संगठन से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण अदालत का दरवाजा खटखटाया है।