इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट में दो करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह विवाद एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों और जीडीपी आंकड़ों पर बहस के बाद शुरू हुआ था, जिसमें पूर्व नौकरशाह ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए थे।