इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अर्धनायक' की शूटिंग के सिलसिले में बिहार में हैं। गया के एक ग्रामीण इलाके में शूटिंग के दौरान उनका बिल्कुल अलग और सादगी भरा अंदाज सामने आया है, जहां वह स्थानीय महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी नजर आईं।