इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
फिल्म 'देवरा' के लोकप्रिय गाने 'चुट्टामल्ले' का एक मॉर्फ्ड डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा और सहमति का गंभीर उल्लंघन बताते हुए क्रिमिनल मानसिकता करार दिया है, जिस पर कई अन्य कलाकारों ने भी समर्थन किया है।