इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार में हाल ही में हुई एक शर्मनाक घटना के बाद देश भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसके फायदों और इस्तेमाल के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी है।