इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही पदों की भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में केवल उन भूतपूर्व सैनिकों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि तक यह दर्जा हासिल कर लिया था। साथ ही, आगामी 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने जा रही है।