इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को पत्र लिखकर अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग में चल रही कथित अवैध वसूली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राउत ने दावा किया है कि महकमे में घूसखोरी की दरें दस गुना तक बढ़ गई हैं जिससे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान लग गए हैं।