इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देशभर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के जरिए मेडिकल प्रवेश और सरकारी नौकरियों हासिल करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ा शिकंजा कसा है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के एक जिले से जुड़े डिप्टी सीएमओ, लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर को तलब किया गया है, जहां पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।