इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। ये सभी शिक्षक पिछले आठ महीने से वेतन भी उठा रहे थे, जिसके बाद अब विभाग ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और रिकवरी के निर्देश दिए हैं।