इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि सरकार जल्द ही किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और बैंक विवरण समय पर अपडेट करना बेहद जरूरी है ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।