इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
फ्लाईदुबई विमान में अदम्य साहस दिखाते हुए यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के मामले पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि बाटला हाउस और गाजा पर आंसू बहाने वाले नेता कैप्टन स्मित की वीरता पर एक शब्द क्यों नहीं बोल रहे हैं।