इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' का नियम सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के पेट्रोल पंपों पर गाड़ियां चलाना और ईंधन भरवाना मुमकिन नहीं होगा। नए नियमों के बाद से वाहन चालकों में प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।