इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
चीन की रहने वाली 20 साल की लेंग मिंगहुई की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कचरा प्रबंधन के कारोबार में कबाड़ छांटने वाली यह युवती आज मिलान फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित मंच पर रैंप वॉक कर रही है। खास बात यह है कि मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी सफलता मिलने के बावजूद उन्होंने अपना पुराना काम नहीं छोड़ा है।