इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
अस्पतालों में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों पर भारी-भरकम मुनाफे का खुलासा होने के बाद सरकार ने ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन (TMR) प्रणाली पर विचार शुरू कर दिया है। इस नए प्रस्ताव का मकसद खरीद कीमत और मरीजों से वसूले जाने वाले दाम के बीच के भारी अंतर को पाटना और आम जनता की जेब पर पड़ रहे बोझ को कम करना है।