इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हिमाचल प्रदेश के एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का हरियाणा से आए पर्यटकों से नई गाड़ी खरीदने पर 'मुंह मीठा' कराने की मांग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी अधिकारी को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।