इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक 'होंडा रिबेल 500' को रिकॉल किया है। स्टीयरिंग मूवमेंट से जुड़ी एक संभावित समस्या के चलते कंपनी भारत में मौजूद चुनिंदा यूनिट्स की मुफ्त जांच और मरम्मत करेगी। वाहन मालिकों के लिए यह कदम पूरी तरह से एहतियात के तौर पर उठाया गया है।