इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
रोहित शेट्टी के लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट हाल ही में हैदराबाद में एक पब्लिक इवेंट के दौरान भारी भीड़ और अफरा-तफरी का शिकार हो गईं। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसके बाद उनकी टैलेंट मैनेजमेंट टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर कड़ी चिंता जताई है।