इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का मुकाबला जल्द ही और तेज होने वाला है। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा अपनी लोकप्रिय एसयूवी 'एलिवेट' का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बुकिंग भी शुरू कर दी है।