इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद से ही उनके भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब उन्होंने एक रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है और अपने अगले कदम का खुलासा करने के लिए एक निश्चित तारीख तय की है।