इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा है कि शांति प्रस्तावों में भारत की पहल सबसे व्यापक है, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है।