इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दूरदर्शन पर साल 1994 में प्रसारित हुआ इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'रिपोर्टर' अपने दौर का एक ऐसा क्रांतिकारी शो था, जिसने पारिवारिक सीरियलों के बीच दर्शकों को एक अलग ही सस्पेंस और रोमांच से भर दिया था। शेखर सुमन अभिनीत इस धारावाहिक ने पत्रकारिता के संघर्ष और जटिल मामलों की गुत्थइयों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा था।