इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में भारी उछाल के बावजूद केंद्र सरकार किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार हर बोरी पर करीब ₹2,700 की सब्सिडी खुद उठा रही है, जिससे किसानों को महज ₹300 के आसपास यह खाद मिल रही है।