इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
राजस्थान के तीन प्रमुख नगर निगमों में हुए मेयर पद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। जयपुर, जोधपुर और कोटा में पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। इस परिणाम के बाद राज्य के कुल दस नगर निगमों में से नौ पर बीजेपी का कब्जा हो गया है.