इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुणाल घोष की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान काले झंडे दिखाने के साथ ही गाड़ी पर अंडे और पत्थर भी फेंके गए, जिससे पीछे का शीशा टूट गया। घटना के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है और टीएमसी व बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं।