इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगभग दस महीने के लंबे अंतराल के बाद सिंगापुर से अपने मायके पटना लौट आई हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उनका भव्य और बेहद भावुक स्वागत किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।