इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जीवित लाभार्थियों को कागजों में मृत दिखाकर उनके नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए थे। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद विभाग ने आनन-फानन में जांच शुरू की और कुछ लोगों के नाम दोबारा जोड़ दिए हैं, लेकिन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।