इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता व मारपीट के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर और बांका से जुड़ा है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को दबोच लिया है।