इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी और पादरी रह चुके कैलिब फ्लिन को अपनी पत्नी एशली फ्लिन की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। अवैध संबंध के चक्कर में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था और हत्या से ठीक पहले अपनी प्रेमिका को 'कल होगा कांड' का मैसेज भेजा था।