इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उच्च शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस, खेल और योग जैसी गतिविधियों को भी शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।