इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने सत्ताधारी गठबंधन में आंतरिक असंतोष को सतह पर ला दिया है। एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाओं के बीच सरकार का हिस्सा बने रहने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।