इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच भारतीय तेल शोधन कंपनियों ने अपनी आयात रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। रिलायंस और इंडियन ऑयल जैसी प्रमुख कंपनियों ने अतिरिक्त लागत से बचने के लिए अब खुद जहाजों की व्यवस्था कर सीधे खाड़ी देशों से कच्चा तेल मंगाना शुरू कर दिया है।